लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- कस्बा बरवर से टेढ़ेनाथ धाम होते हुए अमीर नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर पड़ने वाली गोमती नदी पर बहुप्रतीक्षित कांकर घाट पुल को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। क्षेत्रीय लोगों की वर्षो पुरानी और प्रमुख मांग पर विधायक की पहल से मिली वित्तीय स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहम्मदी और गोला विधानसभाओं को आपस में जोड़ने वाला कांकर घाट पुल बन जाने से क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के हजारों लोगों को आवागमन के लिए सुविधा होगी। टेढ़ेनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं सहित रोजी रोटी के कमाने लिए क्षेत्रीय गांवों में फेरी लगाने वाले हजारों गरीबों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी। शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस पुल के लिए 31 करोड़ 74 लाख एक हजार रुपए की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.