मेरठ, जून 1 -- प्रेम हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने एक अत्यंत जटिल और संवेदनशील ऑपरेशन कर 20 वर्ष की एक युवती के अंडाशय से करीब नौ किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। बताया कि ट्यूमर का आकार इतना बड़ा था कि उसने मरीज के अन्य आंतरिक अंगों पर भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया था। केस की गंभीरता और मरीज की कम उम्र को देखते हुए डॉक्टरों की वरिष्ठ टीम ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। घंटों चले इस बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने पूरी कुशलता के साथ अंजाम दिया। डॉक्टरों ने बिना किसी बड़ी जटिलता के नौ किलो वजनी ट्यूमर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों के अनुसार सफल ऑपरेशन के बाद युवती की हालत पूरी तरह स्थिर ...