कटिहार, नवम्बर 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटर्नशिप योजना के तहत मिलने वाली चार से छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता के लिए अब जिले के अभ्यर्थियों को अनावश्यक कागजातों के कारण डीआरसीसी से लौटना नहीं पड़ेगा। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सत्यापन चरण में बैंक पासबुक, ऑफर लेटर या ऐसे अन्य दस्तावेजों के अभाव में किसी भी आवेदन को न तो अस्वीकार किया जाएगा और न ही वापस किया जाएगा। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है। पिछले सप्ताह जिले में मात्र तीन दर्जन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे यह स्पष्ट है कि जागरूकता की कमी और कागजातों की जटिलता के कारण युवा आवेदन करने से हिचक रहे थे। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि पोर्टल पर मार्कशीट अपलोड करना भी अनिवार्य नहीं है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.