हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के आबकारी मंत्री एवं नगर विधायक नितिन अग्रवाल के प्रयासों से हरदोई में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन स्थापित किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि पर मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह का आभार जताया है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि नए बस स्टेशन के निर्माण से यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्वच्छ वातावरण, आधुनिक प्रतीक्षालय, कैंटीन और वीआईपी लाउंज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस सौगात पर हरदोई के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना शहर के विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.