मिलिट्री बैंड की 'जन गण मन अधिनायक जय हे'.. प्रस्तुति पर गूंजीं तालियां
प्रयागराज, मई 19 -- आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर आकशवाणी प्रयागराज की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के प्रेक्षागृह में मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी, सम्मानित अतिथि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह और विशिष्ट अतिथि मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी व एसबीआई की क्षेत्रीय प्रबंधक गरिमा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संध्या का मुख्य आकर्षण मध्य वायु कमान का म्यूजिकल बैंड रहा। बैंड के सिग्वांशु व गणेश पाल की अगुवाई में 12 सदस्यीय दल ने राष्ट्रगान 'जन गण मन अधिनायक जय हे' की धुन बजाई तो हर कोई तालियां बजाता रह गया। फिर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की धुन पर सभी मंत्रमुग्ध हुए तो फिल्मी गीत 'पहला नशा' की धुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.