मिलिट्री की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, अप्रैल 5 -- धूमनगंज में मिलिट्री की पेट्रोलिंग के दौरान जवानों के साथ मारपीट और सरकारी सामान चोरी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की बताई गई। मामले में एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मिलिट्री यूनिट 137 में तैनात नायक प्रेमचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी राइफलमैन अनिल कुमार के साथ मिलिट्री डेरी फार्म क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेहरू पार्क के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। एक व्यक्ति तालाब में मछली पकड़ रहा था, जबकि दूसरा बोरवेल शेड से सरिया चोरी कर रहा था। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह गालीगलौज करने लगे और कुछ ही देर में अपने साथियों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर यूनिट को सूचना दी गई तो अन्य जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.