मिलिट्री अफसर बन साइबर जालसाजों ने 75 हजार उड़ाए
आगरा, जून 27 -- खुद को सेना का अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने चिकित्सक से ठगी की। आरोप है कि ठग ने सेना का अधिकारी बताकर कैडेट्स का चेकअप कराने की बात कही। पहले भुगतान का लालच देकर वीडियो कॉल के जरिए दो ट्रांजेक्शन करा लिए। बैंक से कॉल आने पर फ्रॉड की जानकारी हुई। चिकित्सक नरेंद्र देव निवासी लॉयर्स कॉलोनी की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. नरेंद्र देव ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि 24 और 25 जून को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को आर्मी का अधिकारी बताया। उसने बातों में उलझाते हुए कहा कि कुछ सैन्य कैडेट्स का कैंसर चेकअप उनके क्लीनिक पर कराना है। यदि आप सहमत हैं तो पहले सेना की ओर से भुगतान भेजा जाएगा। बातचीत सही लगने पर चिकित्सक ने हामी भर दी। इसके बाद खुद को सेना का अधिकारी बताने वाले ठग ने व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.