नई दिल्ली, अगस्त 17 -- ठाकुर सिंह नेगी, देहरादून Colonel Rajneesh Joshi: कर्नल रजनीश जोशी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर दिया है। वे अब तक माउंट एवरेस्ट समेत 45 शिखर चढ़ चुके हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित किया। कर्नल रजनीश जोशी उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में दार्जिलिंग के हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- हिमालय में गर्म रातों से हर साल पिघल रही 22 गीगाटन बर्फ; क्या होंगे बड़े खतरेयूरोप की चोटी से उत्तराखंड का प्रतीक चिह्न दिखाया कर्नल जोशी भारतीय सेना के अनुभव...