एएनआई, दिसम्बर 15 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली कविता चंद ने देश का नाम रोशन करते हुए अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन पर सफल चढ़ाई की है। कविता ने 12 दिसंबर को स्थानीय समय अनुसार रात 8:30 बजे 4,892 मीटर ऊंची इस चोटी पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा फहराया। कविता इससे पहले भी कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। वह यूरोप की सबसे ऊंची चोटी भी फतह कर चुकी हैं। वर्तमान में मुंबई में रह रहीं 40 वर्षीय कविता की इस कामयाबी पर देशभर में खुशी का माहौल है, खासकर उनके गृह राज्य उत्तराखंड में। पहाड़ों से निकलकर दुनिया के सबसे दूर और कठिन इलाकों में से एक अंटार्कटिका की चोटी तक पहुंचना उनके हौसले और मेहनत को दर्शाता है।दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में माउंट विन्सन माउंट विन्सन दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में गिनी जाती है। यहां बेहद ठंड, शून्य स...