बांका, जनवरी 6 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में इस खरीफ मौसम में मानसून की अच्छी बारिश होने से किसानों के धान का कटोरा भर गया है। यहां 1 लाख 11 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती हुई थी। जिससे यहां करीब 5.4 लाख एमटी धान का उत्पादन हुआ है। इसको लेकर पूर्व में ही कृषि विभाग ने 5 लाख 41 हजार एमटी धान के उत्पादन का अनुमानित आंकडा पेश किया था। जिसके आधार पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जिले को किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1 लाख 39 हजार 500 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया है। किसानों से एमएसपी पर धान खरीद के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सहकारिता विभाग की ओर से 173 सहकारी समितियों का चयन किया गया। जिसमें 166 पैक्स एवं 7 व्यापार मंडल शामिल हैं। इनके द्वारा अब तक 5697 किसानों से 41 हजार 576 एमटी धान खरीद की है। यहां 15 नवंबर 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.