मिला लक्ष्य: 25 विभाग रोपेंगे 53.56 लाख पौधे
फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। दोआबा में होने वाले पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया जा चुका है। इस बार 25 विभाग जिले भर में 53.56 लाख पौधे रोपित करेंगे। वन विभाग की पांच रेंजो की 25 नर्सरियों में विलुप्त प्रजाति के पौधों के साथ ही 71 विभिन्न प्रजाति के 81 लाख पौधे तैयार कराए गए हैं। वहीं वन विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे भी तैयार कराए जा चुके हैं। पौध रोपण के लिए वन विभाग की सदर रेंज सहित अन्य रेंज कार्यालयों की नर्सरियों में पौधों को सहेजने के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 22.5 लाख पौधे रोपकर बढ़ाएंगे हरियाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.