मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। तीज-त्योहार और होली-दिवाली पर मिलावट के खिलाफ सजावटी कार्रवाई पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने गहरी नाराजगी जतायी है। प्राधिकरण की समीक्षा में सामने आया है कि बिहार में मुजफ्फरपुर समेत प्रत्येक जिले में गठन के बावजूद जिला परामर्शदात्री समिति की एक भी बैठक नहीं की गई। परामर्शदात्री समिति जमाखोरी के अलावा खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

नई दिल्ली की बैठक नई दिल्ली में बीते दिनों भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के सलाहकार परिषद की बैठक हुई। इसमें जमाखोरी और मिलावट के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। बिहार के संबंध में प्राधिकरण को पता चला कि बीते वर्ष सूबे के किसी भी जिले में परामर्शदात्री समिति की एक ...