अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देशी घी के नाम पर बाजार में मिलावटी घी का काला कारोबार खूब फल-फूल रहा है। गुरूवार को खाद्य सुरक्षा एंव औषधि विभाग (एफडीए) ने इगलास में 252 किलो संदिग्ध मिलावटी घी बरामद किया। नीले ड्रमों में भरकर घी को ईको वाहन के जरिए राजस्थान ले जाया जा रहा था। टीम ने घी के नमूने लेकर जांच को भेजने के साथ ही पूरा माल सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया। अलीगढ़ में मिलावटी पनीर, घी, दूध के मामले पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं। पूर्व में हुई सख्ती के बाद अब एक बार फिर से मिलावट का धंधा शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- लगन में धड़ल्ले से बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने थाना इगलास पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग के ...