फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- होली के पर्व पर बाजार में मांग को देखते हुए मिलावटखोरों के सक्रिय होने की स्थिति को देखते हुए खाद्य विभाग की टीमों द्वारा छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को भी टीमों ने कई जगह पर छापे मारे। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी तथा कई जगह पर संदिग्ध मावा एवं मिठाइयों को नष्ट कराया। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन खाद्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। खोआ, रंगीन कचरी, खाद्य तेल, घी एवं मिठाइयों पर विशेष नजर है। सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडे के निर्देशन में सांती रोड सैलई स्थित कौशिकी स्वीट से कलाकंद का एक नमूना भरा। 20 किलो खोआ एवं 24 किलो कलाकंद मिठाई को नष्ट कराया। नगला शेख में जितेंद्र की निर्माण इकाई से खोआ का नमूना जांच के लिए भरा। लाइनपार में स्वरूप नगर से विजय कुमार की दुकान नत्थीलाल स्वीट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.