मिलावट के खिलाफ फूड विभाग ने चलाया अभियान
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। मथुरा से दिल्ली आपूर्ति के लिए जा रही पनीर से लदी दो गाड़ियों को टप्पल कट के पास रोककर जांच की गई। एफएसडीए की टीम ने पुलिस के सहयोग से बाजना क्षेत्र में वाहनों की जांच की। दोनों गाड़ियों में करीब आठ-आठ कुंतल पनीर लदा मिला। अधिकारियों के अनुसार वाहनों में पनीर के अलावा कोई अन्य खाद्य सामग्री नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार व श्वेता चक्रवर्ती ने दोनों वाहनों से दो-दो नमूने लिए। कुल चार नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह भी पढ़ें- होटल में छापेमारी में बदबूदार खुला पनीर, 12 किलो खुला मसाला नष्ट कराया यह भी पढ़ें- चार खाद्य पदार्थ के भरे सैंपल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.