नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सोया चाप का स्वाद बहुत से लोगों को पसंद आता है, लेकिन बाजार से मिलने वाली चाप को लेकर अक्सर मिलावट और सफाई की चिंता रहती है। ऐसे में अगर आप भी घर का बना और साफ-सुथरा खाना पसंद करते हैं, तो कच्ची सोया चाप घर पर बनाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे एक बार बनाकर फ्रिज में रख लें। फिर जब भी मन करे, मसालेदार तरी बनाकर उसमें सोया चाप डालें और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर लें। इसे बनाना जितना मुश्किल लगता है, उतना है नहीं। बस थोड़ा समय और सही तरीका अपनाकर आप घर में ही बाजार जैसी सोया चाप तैयार कर सकते हैं।सोया चाप बनाने के लिए क्या चाहिए? एक कप सोयाबीन की बड़ी आधा कप मैदा आधा कप गेहूं का आटा नमक स्वादानुसार पानी लकड़ी की सींक यह भी पढ़ें- हर दिन टिफिन में दें कुछ नया, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट...