मिलावटी हल्दी से दुल्हन की मौत, 4 गंभीर; इंदौर और खरगोन में खौफनाक घटनाएं
इंदौर, मई 14 -- मध्य प्रदेश के खरगोन और इंदौर में मिलावटी हल्दी के कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हल्दी की रस्म के दौरान जहरीले केमिकल 'मेटानिल येलो' वाली हल्दी लगाने से एक दुल्हन की मौत हो गई जबकि चार अन्य दूल्हा-दुल्हनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों में चेहरे पर सूजन, सांस फूलना और शरीर पर लाल चकत्तों जैसे खतरनाक एलर्जी के लक्षण देखे गए। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और हल्दी के सैंपल लैब भेजे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने और विश्वसनीय स्थानों से ही हल्दी खरीदने की सलाह दी है। खरगोन में हल्दी लगाने के बाद एक दुल्हन की मौत हो गई। वहीं इंदौर के एमवाय अस्पताल में चार दूल्हा-दुल्हनों को गंभीर हालत में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि मिलावटी हल्दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.