गाज़ियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर रविवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद अतुल गर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में जनपद के व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि छोटे व्यापारियों को बिना वजह के परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को जनपद में मिठाई से लेकर अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट पर रोकथाम केवल सरकार या विभाग की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अस्वच्छ और मिलावटी भोजन हमारे समाज को खोखला कर रहा है। सांसद ने कहा कि विभाग को अपने जनपद के साथ - साथ बाहरी जनपदों से जिले में खपाने के लिए लाई ...