सासाराम, अप्रैल 11 -- परसथुआ। बाजार में मिलावटी सामानों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लेकिन, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रही है। समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, मदन चौधरी, सुबोध सिंह ने बताया कि कुरकुरे, हिंग भुजिया, पंजाबी तड़का, झाल मिक्चर, खट्टा मीठा मिक्चर आदि के असली रैपर लगाकर नकली सामानों की बिक्री की जा रही है। जिससे बच्चे बीमार पड़ रहे है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...