अररिया, मार्च 3 -- अररिया, निज प्रतिनिधि मंगलवार यानी आज से जिले भर में रंगों का त्यौहार होली शुरू हो गया है। होली को देखते हुए शहर से लेकर गांव तक हाट बाजारों में मिठाई आदि की बिक्री तेज हो गई है।चमचमाती मिलावटी सामग्रियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। त्योहार के सीजन में खासकर मिठाई की मांग काफी बढ़ जाती है। बढ़ती लागत और डिमांड को देखते हुए इन दिनों शहर के अनेक हलवाई अपनी दुकानों पर मिठाई बनाने की अपेक्षा बाहरी मिठाईयों पर ज्यादा आश्रित हो गए हैं। बाजार में मिठाईयों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटी व सस्ती मिठाई बेचने वाले काफी लोग सक्रिय हो गए हैं, जो सस्ते भाव में लोगों को विभिन्न तरह की मिठाई उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक भी कम भाव देखकर इन मिठाइयों को ले जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। पहले तो शहरी क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.