मिलावटी सामग्री पकड़ने को चलाया छापेमारी अभियान, कराया नष्ट
सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी पदार्थों पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने लोटन बाज़ार व नौगढ़ से बर्फी का नमूना, खीरा मण्डी चौराहा, डुमरियागंज से पेड़ा, बर्फी, मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा 77 किलो पेड़ा, बर्फी, मिल्क केक मानक के अनुरुप न मिलने पर सीज किया गया। इसके साथ ही 95 किलो पेड़ा, बर्फी एवं कलाकंद नष्ट कराया गया। कोनकटी चौराहा, डुमरियागंज से बालूशाही, बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) सेकेंड आरएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- Varanasi News: खाद्य विभाग का 17 प्रतिष्ठानों पर छापा, 11 सैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.