नई दिल्ली, जुलाई 30 -- आजकल खाने-पीने की कोई ऐसी चीज नहीं बची है, जिसमें मिलावट ना हो या फिर केमिकल कलर ना मिलाया जा रहा हो। अब मामला सरसों के तेल से जुड़ा सामने आया है। सरसों का तेल हर घर में इस्तेमाल होता है, सब्जी से लेकर अचार तक में इसे हम डालते हैं। पलामू जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और इसका कारण निकला मिलावटी सरसों का तेल। बता दें, सरसों के तेल में मिलावट से होने वाली बीमारी के कारण इन सभी की एक-एक करके मौत हो गई। मिलावटी सरसों का तेल खाने से उन्हें एपिडेमिक ड्रॉप्सी नामक गंभीर बीमारी हुई, जिसका शुरुआत में कोई पता नहीं लगा पाया। चलिए आपको बताते हैं सरसों के तेल में किस तरह की मिलावट से जान जा सकती है और FSSAI ने इसे चेक करने का कौन सी तरीका बताया है। सरसों के तेल कैसे बनता है? मन में सवाल उठता है कि रोजाना खाने वाले...