मिलावटी शुगर की दवा बेचने के मामले में सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर
रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिनेशपुर में शुगर की दवा के नाम पर एलोपैथिक दवाओं का चूर्ण मिलाकर आयुर्वेदिक दवा के रूप में बेचने के मामले में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की ओर से सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। यह कार्रवाई औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत की गई है। शासन स्तर पर स्टेट लाइसेंस अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद मिसब्रांड, बिना लाइसेंस निर्माण और अन्य उल्लंघनों के तहत कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले में जब्त दवाओं के नमूने जांच के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली और मिलावटी दवाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.