मिलावटी व अधोमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर शिकंजा, एडीएम कोर्ट में 24 मुकदमे दर्ज
बिजनौर, जुलाई 27 -- जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। जांच के दौरान अधोमानक और घटिया पाए गए खाद्य नमूनों के मामले में विभाग ने न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिजनौर की कोर्ट में 24 मुकदमे दायर किए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने लैब जांच में अधोमानक और मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए थे। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर इन सभी संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए एडीएम प्रशासन की अदालत में वाद प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.