बागेश्वर, मार्च 23 -- जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मावा के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने 11 मार्च 2025 को गरुड़ बाजार से मावा का नमूना लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा था। जांच में मावा में वसा की मात्रा मानकों से कम पाई गई, जिसके आधार पर इसे अधोमानक घोषित किया गया और संबंधित पर जुर्माना लगाया गया।इधर, विभाग की टीम ने बहुली के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का निरीक्षण कर गुणवत्ता, स्वच्छता और भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने शुद्ध व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विभाग ने साफ किया कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.