अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को थाना पिसावा के गांव सहजपुर में मिलावटी पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने लगभग 1.79 लाख रूपए का पनीर तैयार करने के लिए रखा गया कच्चा माल नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य, अलीगढ़ मंडल अजय कुमार जायसवाल और सहायक आयुक्त द्वितीय, दीपक सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशन में टीम ने ग्राम सहजपुर स्थित हनीफ डेरी पर छापेमारी कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान डेरी परिसर में आठ टिन रिफाइंड पाम ऑयल, लगभग 30 किलोग्राम पनीर, लगभग 400 लीटर मिश्रित दूध और पनीर निर्माण के लिए लगभग 3000 लीटर घोल उपलब्ध मिला। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के आधार पर मिश्रित दूध, रिफाइंड पाम ऑयल, पनीर निर्माण...