नई दिल्ली, मार्च 22 -- आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में दूध में मिलावट की भयानक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत हो गई है और तीन की हालत अभी भी गंभीर है। लालाचेरुवु, चौदेस्वरनगर और स्वरूपनगर जैसे इलाकों में फरवरी से ही लोग बीमार पड़ने लगे थे। दूध पीने के बाद लोगों में उल्टी, पेट दर्द, पेशाब बंद होना और गंभीर किडनी फेलियर जैसी समस्याएं सामने आईं। शुरुआत में 22 फरवरी को कुछ मामले दर्ज हुए, लेकिन जांच में पता चला कि एक स्थानीय डेयरी यूनिट से सप्लाई किया गया दूध एथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहरीले पदार्थ से दूषित था। इस मिलावट के कारण 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। अब तक इस घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो चुका है, जबकि तीन मरीज अभी भी गं...