सहारनपुर, जुलाई 17 -- सहारनपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता को लेकर अब बड़ा जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने छह टीमों का गठन किया है, जो जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण कर ईंधन के नमूने लेंगी। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जिले में पिछले कुछ दिनों से कई पेट्रोल पंपों से पेट्रोल भरवाने के बाद वाहनों के खराब होने और ईंधन में पानी जैसी परत मिलने की शिकायतें सामने आ रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। 14 जुलाई को आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा "मिलावटी पेट्रोल से खराब हो रहे वाहन" शीर्षक से प्रमुखता से पड़ताल प्रकाशित की थी। खबर म...