शामली, मई 30 -- शामली/कांधला। पुलिस एवं जिलापूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से डीजल चोरी कर मिलावट कर बेचने वाले गिरोह के चार लोगों आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने 1350 लीटर मिलावटी डीजल बरामद किया। इनमें से करीब छह सौ लीटर डीजल कैराना स्थित स्टार पेट्रोल पंप से बैरल में रखा बरामद किया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी ने उक्त पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। एक पिकअप वाहन तथा तेल के परिवहन व भंडारण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात नकली डीजल बनाने वालों पर कांधला पुलिस द्वारा कार्यवाही गई। जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना कांधला पु...