मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से, कार्रवाई ठप
पूर्णिया, अप्रैल 5 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के मीरगंज सहित आसपास के बाजारों में इन दिनों खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली मिठाइयों का कारोबार बेखौफ जारी है। हालात ऐसे हैं कि लोग अनजाने में अपने ही पैसे से मीठा जहर खरीदकर खाने को मजबूर हैं, जबकि संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। सुबह की चाय से लेकर रात के भोजन तक, हर थाली में मिलावट का खतरा मंडरा रहा है। बाजारों में मिठाई,आटा, नमक, मसाले, चायपत्ती, सरसों तेल एवं डालडा जैसी जरूरी वस्तुओं में घटिया और मिलावटी बेचे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। मुनाफे की लालच में कुछ व्यापारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खासकर मिठाई दुकानों और होटलों में भी मिलावट का खेल जारी रहता है। रंग, खुशबू और स्वाद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.