मिलावटी खल बेचने के चार आरोपियों को मिली राहत
आगरा, जून 6 -- पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य आरोप के मामले में आरोपित हरिओम, आकाश, नरेंद्र सिंह एवं सूरज निवासीगण लकावली थाना एकता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र अदालत ने स्वीकृत करने के आदेश दिए। थाना एकता के एसआई विकास कुमार, एसआई गौरव यादव आदि मय फोर्स के साथ 18 मई 26 को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मिलावटी खल बेचने की सूचना पर एक गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर स्पेलर चलता मिला। गोदाम में कई बोरी पत्थर का चूरा, इलैक्ट्रोनिक कांटा, खाली बोरी, पैकिंग का सामान आदि मिला। आरोपित खल में पत्थर का चूरा मिला मिलावटी खल बेच मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय आहूजा, विमू आहूजा एवं साजिद अहमद ने तर्क दिए कि पुलिस ने बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं दर्शाया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.