मिलावटखोरों पर 35 लाख का जुर्माना, तीन को छह छह माह की सजा
उरई, मार्च 28 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ जतिन कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत मिलावटखोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। न्यायालय द्वारा कुल 35 लाख 16 हजार 250 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। साथ ही, दूध में मिलावट के दोषी पाए गए तीन व्यक्तियों को छह छह माह के कारावास एवं तीन तीन हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 376 खाद्य नमूने लिए गए जिनमें से 89 नमूने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.