कुशीनगर, फरवरी 25 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद मिलावटखोर लगातार सक्रिय हैं। विभाग द्वारा पिछले तीन वर्षों में खाद्य पदार्थों के कुल 852 नमूने लिए गये थे, जिनमें से 564 नमूने जांच में फेल पाए गये। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए विभाग ने मिलावटखोरों पर करीब 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलायें जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से नहीं रुक पा रही है। मिठाई, दूध, मसाले, घी और तेल, मसाला आदि रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें अधिक सामने आ रही हैं। वहीं त्योहारों के मौसम ने मिलावटखोर और भी सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.