मेरठ, मार्च 31 -- सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में 'खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग' की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) ने इस वित्तीय वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की,जिसमें बताया गया कि प्रभावी पैरवी के चलते कुल 487 मामलों में दोषियों पर 5.38 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया। कुल 1077 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट में 479 नमूने मानक के अनुरूप (अधोमानक/मिलावटी) नहीं पाए गए। 331 मामलों में न्यायालय में वाद दायर किए गए। डीएम ने तहसीलवार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि मिलावटखोरों पर और सख्त क...