कौशाम्बी, फरवरी 27 -- होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने को जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को मंझनपुर बाजार में सघन जांच अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में सरसों तेल जब्त किया। अभियान के दौरान बाजार स्थित जलीश अहमद की तेल चक्की से टीम ने सरसों तेल का नमूना लिया तथा 73 लीटर तेल को संदिग्ध पाए जाने पर सीज कर दिया। विभाग ने इस दौरान कुल 27 नमूने विभिन्न प्रतिष्ठानों से जांच के लिए लिए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार, डॉ. भरत कुमार मिश्र और अरविंद कुमार सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने दुकानों पर रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.