वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुकुल यथार्थ के नेतृत्व में शुक्रवार को मिलावटखोंरी के खिलाफ डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम अमित भारती को सौंपा गया। रघुकुल यथार्थ ने कहा कि त्योहारों के दिनों में, विशेषकर दूध, मसाले, तेल और घी में मिलावट के कई मामले सामने आ रहे हैं। यह मिलावट न केवल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को खराब कर रही है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इसे गंभीरता से लेते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एडवोकेट कन्हैया लाल, छात्र नेता आर्यन चौधरी, एडवोकेट शुभम सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...