गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने मिलावटी पनीर से भरा पिकअप वाहन पकड़ लिया। वाहन में करीब नौ कुंतल पनीर रखा था, जिसे मथुरा से लाकर गाजियाबाद और दिल्ली में बेचना था। पुलिस ने वाहन को जब्त किया, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने लेकर पनीर को नष्ट कराया।पुलिस के अनुसार सोमवार रात में वाहनों की जांच के दौरान 80 फुटा रोड पर पिकअप वाहन को रोका गया था। तलाशी लेने पर वाहन में रखे नीले ड्रमों में पनीर मिला। पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया। चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आसिफ निवासी कोशीकला बताया। उसने बताया कि वह मथुरा स्थित साजिद डेयरी से पनीर लेकर आया था और इसे गाजियाबाद व दिल्ली के सीमापुरी इलाके में दो स्थानों पर पहुंचाना था। प...