मिलान करने पर स्टाक मिला कम, आबकारी अधिकारी ने लगाई पेनाल्टी
मऊ, जुलाई 30 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ से वापस जिला मुख्यालय मऊ जाते समय जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम ने मुहम्मदाबाद गोहना में स्थित अंग्रेजी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का मंगलवार की शाम औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं अंग्रेजी शराब की दुकान पर पास मशीन से स्टॉक मिलान करने पर कम पाया तो कहीं स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी ने पेनाल्टी लगाई। निर्देश दिया कि शराब की बिक्री करते समय पास मशीन से ही बिक्री करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी सही हालत में हो, दुकान पर साफ-सफाई हो तथा लाइसेंस के जो नियम निर्धारित हैं उसका सत प्रतिशत पालन हो। अचानक कंपोजिट शराब की दुकान पर निरीक्षण को लेकर अन्य शराब की दुकानदारों में हलचल मची रही। लगभग एक घंटे तक दुकानों का निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.