कौशाम्बी, अगस्त 24 -- चरवा थाने के सैयद सरावां स्थित खानकाहे आरिफिया में आयोजित 18वीं सालाना मिलाद कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए उलमा, बुद्धिजीवियों और सामाजिक हस्तियों ने सीरते नबवी को मानवता, भाईचारे और आत्मनिर्भरता का मार्ग बताया। खानकाहे आरिफिया में शाह सफी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान और हजरत आरिफ बिल्लाह शेख अबू सईद शाह एहसानुल्लाह मुहम्मदी सफवी की सरपरस्ती में 18वीं सालाना मिलाद कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। सम्मेलन में विभिन्न धर्मों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक, कानूनी और पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारी सरफराज सईदी के कुरआन पाठ से हुआ, जबकि सईदी ब्रदर्स और मौलाना साजिद सईदी मिस्बाही ने हम्द व नात पेश की। संचालन मुहम्मद अहमद (दिल्ली) ने किया। वक्ताओं ने कहा कि रसूले अकरम (स.अ.) की शिक्षाएं मानव सेवा, न्याय,...