पिथौरागढ़, जून 20 -- प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। कुमाऊं हिमालय क्षेत्र में स्थित मुनस्यारी तहसील की जोहार घाटी के भारत-तिब्बत सीमा से सटे भारत के प्रथम गांव मिलम (समुद्र तल से लगभग 12,700 फीट की ऊंचाई पर) में भव्य योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री, जनपद पिथौरागढ़ की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।योग दिवस कार्यक्रम में जोहार घाटी के समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जनपद पिथौरागढ़ के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे। इसके अतिरिक्त मिलम से लगे आसपास के गांवों-लाश्पा, बिल्जू, बुर्फू तथा मार्तोली-के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में भा...