चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के घुड़ाडीह मेदान रामड़ा में रविवार को महाली समाज का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मिलन समारोह के दौरान अतिथियों ने समाज को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा पर जोर देने को कहा। कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं हैं। इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे। ताकि आगे चलकर समाज का बेहतर विकास हो सके। वहीं समाज को नशापान से दूर रहने को कहा गया। महाली समाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव में समाज के लोग जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आदिवासी रीति रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया गया। जहां मांदल की थाप पर युवतियों ने जमकर नृत्य किया। वहीं कार्यक्रम समापन के बाद वनभोज का सभी लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर महाली समाज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.