विकासनगर, जून 15 -- खत बनगांव के कोटूवा गांव में आयोजित 14 गांवों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के मिलन समारोह का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन क्षेत्र के विकास, धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष दलीप सिंह तोमर, उपाध्यक्ष विधादत्त जोशी और विशिष्ट अतिथि जीवन सिंह तोमर ने सामूहिक रूप से किया। समारोह के दौरान आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ। इसमें पुरोडी-रावना-डामटा मोटरमार्ग के डामरीकरण, ग्राम कोटूवा स्थित महासू देवता मंदिर के पुनर्निर्माण एवं धर्मशाला निर्माण, मंदिर में स्थानीय प्रसाद के रूप में चिउड़ा, अखरोट और आलू के चिप्स वितरण, कोटूवा गांव के पास स्थित झरने को टाइगर फॉल की तर्ज पर विक...