सासाराम, अगस्त 2 -- सासाराम, नगर संवाददाता। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार की हत्या की खबर से प्रशासनिक महकमे और उनके परिचितों में शोक की लहर है। शेरघाटी निवासी विमल कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की 53-55वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर नगर सेवा अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इसी परीक्षा के बाद बिहार में नगर सेवा अधिकारी का कैडर शुरू किया गया था। सहकर्मियों के अनुसार, विमल कुमार बेहद मिलनसार, व्यवहारिक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। यह भी पढ़ें- ईओ की हत्या पर जताया शोक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग यह भी पढ़ें- ईओ हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच: सतेंद्र यह भी पढ़ें- हत्या के विरोध में संघ करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...