मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। रंगों का त्यौहार होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है। एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सभी लोग साथ मिलकर त्योहार को मनाए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हमें तत्काल सूचित करें, जिला प्रशासन सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी को त्यौहार से पूर्व खाद्यान्नों का वितरण कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने होली पर्व के दृष्टिगत बिजली, पानी, साफ सफाई, खाद्यान्न सहित अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.