मिलक में बंद पड़े मकान में चोरी,जांच शुरू
रामपुर, जून 6 -- मिलक। चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसी व्यक्ति ने घर का टूटा हुआ ताला देखा और इसकी सूचना स्वजन को दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी दीपेंद्र गंगवार बुधवार को अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर देर रात अज्ञात ने मकान के ताले तोड़कर अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, बुगदी और चांदी की पायल समेत पांच हजार नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार अगले दिन गुरुवार शाम तक वापस लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए है घर का सामान बिखरा पड़ा है। यह भी पढ़ें- घर में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर इसके बाद पीड़ित शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.