रामपुर, मार्च 21 -- ईद उल फितर के मौके पर रोजेदारों ने ईदगाह पर नवाज अदा करते हुए मुल्क में अमन चैन की दुआ की। शनिवार को नगर स्थित ईदगाह पर ईद उल फितर के पर्व कर हजारों लोगों ने नमाज अदा कर दुआएं की। नमाज सुबह 8:30 बजे मुफ़्ती कारी नज़फ अली ने अदा करायी। नमाज़ के बाद खुतबा सुना और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गई। जिसके बाद सलातो सलाम पेश किया गया और लोगों ने एक दूसरों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस मौके पर इमाम जामा मस्जिद कारी याकूब वहिदी, सदर सलीम मलिक, पालिका अध्यक्ष पति कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण पाल गंगवार, नामित सभासद चंद्रभान मित्तल, सभासद पति मोहम्मद आसिब,हाजी सईदुल रहमान, अकील अहमद, हाजी मुस्तकीम, पूर्व सभासद,इकरार हुसैन, अजय सिंघल, सुरेंद्र शर्मा, लालता प्रसाद गंगवार, मोहम्मद यूनुस आदि मौजू...