मेरठ, मार्च 10 -- उच्च शिक्षा एवं शोध को नई दिशा देने के उद्देश्य से चौ. चरण सिंह विवि और उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी ने मंगलवार को एमओयू पर साइन किए। एमओयू में दोनों विवि के बीच शोध, शैक्षणिक गतिविधि, संयुक्त परियोजना एवं ज्ञान-संसाधनों के आदान-प्रदान के क्षेत्र में मिलकर काम करने की सहमति बनी। उत्तराखंड मुक्त विवि दूरस्थ माध्यम से यूजी-पीजी में विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित करता है। उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. नवीन चंद लोहानी ने कहा कि दोनों विवि के बीच हुआ यह एमओयू शिक्षा एवं शोध क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा। इससे शोध की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और नए विषयों पर संयुक्त अध्ययन संभव होगा। सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विवि का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि ज्ञान, अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.