मिलकखानम में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ बाइक बरामद
रामपुर, सितम्बर 23 -- मिलकखानम। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रात्री चेकिंग के दौरान पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक बरामद की हैं। फरार होने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस तलाश रही है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सोमवार देर रात उप निरीक्षक सोहन सिंह सरकारी मोड़ पर पुलिस के साथ रात्रि चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को जंगल की ओर से आई दो बाइक दिखाई दी। पुलिस ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो वह जंगल की और भागने लगे। पुलिस ने पीछा करने के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी रात का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़ा गया आरोपी हरजिन्दर सिंह उर्फ काला सिंह पुत्र मांग सिंह उर्फ मंगल सिंह नि0 ग्राम बेरखेङी थाना बिलासपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.