मिलकखानम में अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा
रामपुर, मई 18 -- थाना मिलकखानम क्षेत्र नवी गंज पिपली सलारपुर का है। पिछले कई दिनों से पुलिस की मिली भगत से मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा था। जिसकी धूल और रास्ते खराब होने के कारण ग्रामीण बहुत परेशान थे। जिसकी शिकायत ग्रमीणों ने जिला अधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी स्वार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर एसडीएम स्वार ने टीम को मौके पर भेजा था। मौके पर पहुंची टीम ने देखा मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा था। यहां पर दो रेपर मशीन से मिट्टी का खनन हो रहा था। टीम को देखकर सभी वाहन फरार हो गए। एक ट्राली तहसीलदार स्वार ने पकड़ ली जिसको लाकर मिलक खानम थाने में खड़ा कर दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.