रामपुर, अप्रैल 19 -- मिलकखानम। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पशु चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दस दिन पहले थाना क्षेत्र से दो पशु चोरी किए थे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के बिहारी नगर गांव का था। गांव निवासी किसान मोहम्मद हलल के 10 दिन पहले दो पशु चोरी हो गए थे। पीड़ित किसान में मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी। इस दौरान आसपास के गांव में पशुओं को तलाश किया गया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार शाम पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर मालूम हुआ आरोपी ने अपने साथी के साथ भैंस खोलकर रामपुर में बेची थी। पकड़ा गया आरोपी मंजू खां निवासी महूनागर थाना मिलक खानम जबकि उसका दूसरा साथी नासिर निवासी दौकपुरी टांडा फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...